UPPSC 2024 रिजल्ट: अम्बेडकरनगर के 16 अभ्यर्थियों ने रचा इतिहास

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के 2024 फाइनल रिजल्ट में अम्बेडकरनगर के अभ्यर्थियों ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जिले से कुल 16 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जो बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

पूजा तिवारी ने 7वीं रैंक हासिल कर जिले को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाई है। इस सफलता के साथ उनका चयन एसडीएम पद पर हुआ है। श्रष्टि चौधरी ने 26वीं रैंक प्राप्त कर एसडीएम पद हासिल किया।इन उपलब्धियों के पीछे लंबे समय की तैयारी, अनुशासन और लगातार मेहनत रही।

अलग-अलग पदों पर मिली जिम्मेदारी

अन्नू वर्मा का चयन ट्रेजरी अफसर पद पर हुआ है। वह पहले से डिप्टी जेलर के रूप में कार्यरत हैं। विमलेश कुमार डिप्टी एसपी बने हैं।अभिषेक पाल और अभिनंदन सिंह बीडीओ पद पर चयनित हुए हैं। अजय कुमार सिंह, अभिषेक वर्मा और राज सिंह नायब तहसीलदार बने हैं।विष्णुकांत मिश्र वाणिज्य कर अधिकारी और सर्वेश वर्मा व मयंक मौर्य असिस्टेंट कमिश्नर (सेल्स टैक्स) बने हैं। प्रियंका रावत ने भी पीसीएस में सफलता हासिल की है।

सीमित संसाधनों के बीच हासिल की मंजिल

इन सफल अभ्यर्थियों की यात्रा आसान नहीं रही। कई अभ्यर्थियों ने छोटे शहर और सीमित संसाधनों के बीच तैयारी की। लगातार असफलताओं के बाद भी उन्होंने प्रयास नहीं छोड़ा।
रोजाना कई घंटों की पढ़ाई, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

जिले में खुशी का माहौल, युवाओं को मिली नई दिशा

रिजल्ट के बाद पूरे जिले में खुशी का माहौल है। परिवारों में उत्साह देखा जा रहा है।16 अभ्यर्थियों की सफलता ने यह संदेश दिया है कि मेहनत और धैर्य से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। यह उपलब्धि अब जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।अम्बेडकरनगर के इन अभ्यर्थियों ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने कोई बाधा बड़ी नहीं होती।

Related Posts

तमसा नदी के घाटों पर चला व्यापक सफाई अभियान

अम्बेडकरनगर में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत सोमवार सुबह तमसा नदी के चयनित घाटों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सुबह 8 बजे गायत्री मंदिर घाट से कार्यक्रम की…

Continue reading
‘सुपोषित उत्तर प्रदेश’ अभियान: आंगनबाड़ी सेवाओं को मिला नया विस्तार

अम्बेडकरनगर में ‘सुपोषित उत्तर प्रदेश’ थीम के तहत सोमवार को आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्य स्तरीय आयोजन लोक भवन सभागार में हुआ, जहां मुख्यमंत्री ने नवचयनित…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *