वाहन चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से मोबाइल और हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

धारा 317(2) भा0न्याय संहिता-2023 के तहत मामला दर्ज

आरोपी ने चोरी की पूरी कहानी पुलिस को बताई

अहिरौली थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम और स्वाट/सर्विलांस टीम ने पटेल नगर तिराहे से हाथपाकड़ जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान 01.20 बजे एक आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम दुर्गेश कनौजिया, पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम जियापुर थाना इब्राहिमपुर, उम्र लगभग 30 वर्ष है। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल रंग काला बरामद हुई। मोटरसाइकिल की आगे-पीछे की नंबर प्लेट टूटी हुई थी।

उक्त गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया और मामले को लेकर धारा 317(2) भा0न्याय संहिता-2023 के तहत बढ़ोत्तरी की गई। नियमानुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस पूछताछ में दुर्गेश कनौजिया ने बताया कि दिनांक 06.11.2025 को उसने अकबरपुर से जिला चिकित्सालय अम्बेडकरनगर में एक अजनबी व्यक्ति से बात की। इसके बाद मोटरसाइकिल लेकर कटेहरी बाजार गया। रास्ते में जब मोटरसाइकिल मालिक लघुशंका करने के लिए सड़क किनारे बाइक खड़ी कर गया, तो आरोपी ने चाबी लगाकर मोटरसाइकिल चोरी कर ली। घर पहुँचने पर डिग्गी खोलकर उसमें पाए गए मोबाइल को अपने पास छुपा लिया। आरोपी ने बताया कि वह मोबाइल और मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *