भोगीपुरा में घटिया नाले के निर्माण पर बवाल, आधी रात वायरल हुआ वीडियो

आगरा। शहर के भोगीपुरा प्रकाश नगर में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे नाले के निर्माण पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल और निर्माण में अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं।

शनिवार देर रात 12 बजे स्थानीय निवासियों ने एक वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ठेकेदार को रात के अंधेरे में टाइल्स और ईंटों पर ही आरसीसी डालते हुए देखा गया।

वीडियो में ठेकेदार से निर्माण रोकने की गुहार

वीडियो में लोग ठेकेदार से निर्माण कार्य रोकने और नींव से टाइल्स व ईंटें निकालने की मांग करते नजर आ रहे हैं। बावजूद इसके ठेकेदार ने काम जारी रखा। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य रात के वक्त कराया जा रहा है ताकि गड़बड़ी छिपाई जा सके

मानक के विपरीत सामग्री का उपयोग

स्थानीय निवासी अनिकेत ने बताया कि नाले की नींव में जहां 12 से 14 एमएम सरिया लगनी चाहिए, वहां 10 एमएम की सरिया डाली जा रही है। साथ ही ईंट और टाइल्स डालकर ऊपर हल्की आरसीसी डाल दी गई है, जिससे नाले की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं।

“ऐसे निर्माण से नाला एक घंटे की बारिश भी नहीं झेल पाएगा, चार दिन में टूट जाएगा।” – अनिकेत, स्थानीय निवासी

लोगों ने नगर निगम से जांच की मांग की

निवासियों ने नगर निगम अधिकारियों से इस निर्माण की जांच और कार्यवाही की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य को रोका नहीं गया तो वह प्रदर्शन करेंगे

Related Posts

IIT कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन का शव फंदे पर मिला

कानपुर। Indian Institute of Technology Kanpur (IIT) में शनिवार को एक जूनियर टेक्नीशियन का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वैलेंटाइन डे की सुबह…

Continue reading
वाराणसी में शंकराचार्य का बयान

राजनीतिक प्रमाणपत्र से नियुक्ति से इनकार हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का जिक्र सपा और भाजपा दोनों पर साधा निशाना

Continue reading