विद्या भारती विद्यालय का संकुल स्तरीय खेलकूद महाकुंभ संपन्न

  • संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
  • पूर्व सांसद रितेश पांडे ने किया उद्घाटन
  • दौड़, कबड्डी, लंबी कूद समेत कई स्पर्धाएं

अंबेडकरनगर। विद्या भारती के अंतर्गत संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, लोहिया नगर, शाहजहांपुर (अकबरपुर) द्वारा रविवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रीकृष्णा जेटली इंटर कॉलेज, शहजादपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अंबेडकरनगर के पूर्व सांसद रितेश पांडे द्वारा किया गया। उनके साथ मंच पर प्रांतीय पर्यवेक्षक विवेक श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की छात्राओं ने चंदन व वेज तिलक से किया। इसके पश्चात प्रधानाचार्य शिव प्रसाद मिश्र द्वारा अंगवस्त्र, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

प्रतियोगिता में दिखा अनुशासन और जोश

प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, लंबी कूद, गोला फेंक जैसी विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल मैदान पर अनुशासन और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला।

प्रतियोगिता का संचालन संकुल प्रमुख राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने मंच से आए हुए अतिथियों का परिचय भी उपस्थित जनसमूह से कराया।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading