लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने विपिन तिवारी

  • कुल 70 में से 67 लेखपालों ने किया मतदान
  • सभी अन्य पदों पर निर्विरोध चयन
  • नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने हितों की रक्षा और पारदर्शिता का दिया आश्वासन

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील आलापुर इकाई का निर्वाचन रविवार को पूर्व निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। मतदान प्रक्रिया के अंत में विपिन तिवारी को अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया। सुबह समय से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में कुल 70 में से 67 लेखपालों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में विपिन तिवारी को 36 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी रामसे जीवन वर्मा को 30 मत मिले। 6 मतों के अंतर से विजयी हुए विपिन तिवारी को निर्वाचन अधिकारियों ने विधिवत रूप से निर्वाचित घोषित किया। अध्यक्ष पद को छोड़ शेष सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने तारकेश्वर, मंत्री पद पर धीरेंद्र कुमार मौर्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण कुमार, उपमंत्री संतोष प्रजापति, कोषाध्यक्ष अभिषेक यादव तथा ऑडिटर के रूप में पूर्णिमा चौधरी का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया भीटी तहसील अध्यक्ष प्रवीण शुक्ल और जिला संगठन मंत्री रमाकांत वर्मा की निगरानी में हुई। चुनाव उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत माल्यार्पण के साथ किया गया और उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान संघ के वरिष्ठ सदस्यों ने संगठन की कार्यप्रणाली, दायित्व और अनुशासन पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन तिवारी ने कहा कि लेखपालों के हितों की रक्षा, लंबित समस्याओं का समाधान और पारदर्शी संगठनात्मक कार्यप्रणाली उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रशासन और आम जनता के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा।

Related Posts

संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन

अम्बेडकर नगर। जनपद के अंबेडकर नगर–अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित निकट अन्नावां संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर, पियारेपुर के प्रांगण में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया…

Continue reading
जलालपुर में निषाद समाज के तीन प्रतीकों की प्रतिमाओं का अनावरण

जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। माधवपुर गांव स्थित बाबा फलाहारी दास राम जानकी मंदिर परिसर रविवार को ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। निषाद समाज के तीन प्रमुख प्रतीकों— निषाद राज गुहा, एकलव्य…

Continue reading