विराट और रोहित को पहले टेस्ट के लिए आराम, रहाणे होंगे कप्तान

मुम्बई। न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट मैचों के लिए भारतीय दल का ऐलान कर दिया है। कप्तान विराट कोहली को पहले टेस्ट के लिए आराम दिया गया है और वह दूसरे टेस्ट के लिए टीम से जुड़ेंगे। पहले टेस्ट में अजिंक्या रहाणे कप्तान होंगे, जबकि चेतेश्वर पुजारा को उपकप्तान बनाया गया है। विराट कोहली के अलावा टी20 के नवनियुक्त कप्तान रोहित शर्मा को पूरी सीरीज़ के लिए आराम दिया गया है। इसके अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से ही भारतीय दल का हिस्सा रहे ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है। हालांकि रविचंद्रन अश्विन और लोकेश राहुल टीम में बने हुए हैं।

अगर नए चेहरों की बात की जाए तो तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा और विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएस भरत, श्रेयस अय्यर के साथ टीम में आए हैं। इंग्लैंड सीरीज़ में बाद में टीम के साथ जुड़े सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ का नाम इस दल में नहीं है। रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग में राहुल का साथ देने के लिए मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल दोनों को चुना गया है। वहीं स्पिन गेंदबाज़ों में जयंत यादव की वापसी हुई है, जो रवींद्र जाडेजा, अश्विन और अक्षर पटेल के साथ स्पिन गेंदबाज़ी की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। टीम में इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज के साथ प्रसिद्ध कृष्णा का भी नाम है।

इंग्लैंड दौरे पर गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर का नाम सूची से नदारद है। वहीं आश्चर्यजनक रूप से पिछले कुछ सालों से मध्यक्रम का हिस्सा रहे हनुमा विहारी का नाम भी सूची में नहीं है। क्रिकइंफ़ो समझता है कि वह इस महीने के आख़िरी में होने वाले दक्षिण अफ़्रीका दौरे के लिए भारत ए का हिस्सा होंगे।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *