वर्जीनिया गिफ्रे की मृत्यु- आत्महत्या की आशंका, शाही परिवार पर आरोप

  • आत्महत्या की आशंका, परिवार ने की पुष्टि
  • प्रिंस एंड्रयू पर यौन उत्पीड़न का आरोप
  • 2011 में एपस्टीन नेटवर्क से जुड़े अपने अनुभव साझा किए

कैनबरा। ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली वर्जीनिया गिफ्रे की मृत्यु की खबर आई है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने आत्महत्या की, हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। वर्जीनिया की उम्र 41 वर्ष थी और वे लंबे समय से यौन उत्पीड़न से जूझ रही थीं। उनके परिवार ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया स्थित अपने फार्म पर आत्महत्या कर ली थी।

प्रमुख घटनाएं और आरोप:
वर्जीनिया ने 2011 में सार्वजनिक रूप से यौन शोषण और तस्करी का सामना करने की अपनी कहानी साझा की थी। 15 साल की उम्र में वह जेफ्री एपस्टीन के नेटवर्क में शामिल हुईं, जहां उन्हें कई प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। वर्जीनिया ने प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ 2021 में मुकदमा दायर किया था, जिसमें आरोप था कि जब वह केवल 17 वर्ष की थीं, तो एपस्टीन ने उन्हें एंड्रयू के पास भेजा, जहां उनका यौन उत्पीड़न हुआ। इस मुकदमे के बाद, प्रिंस एंड्रयू को शाही परिवार से बाहर कर दिया गया था।

आत्महत्या या दुर्घटना?
हाल ही में, वर्जीनिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उसने कहा था कि उसके पास जीने के लिए सिर्फ पांच दिन हैं। इस पोस्ट में उनका चेहरा चोटों से भरा हुआ था, और उन्होंने बताया था कि स्कूल बस की टक्कर के कारण वह किडनी फेलियर से जूझ रही थीं।

Related Posts

इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading
पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट्स की अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ मई 2025 में हुए संघर्ष के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की मांग बढ़ गई है।…

Continue reading