विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: 16 अक्टूबर को साक्षात्कार

  • विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत चयन प्रक्रिया जारी
  • पारंपरिक शिल्प और दस्तकारी को बढ़ावा देने का उद्देश्य
  • चयनित ट्रेडों के लिए साक्षात्कार 16 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2 बजे

अंबेडकरनगर। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पारंपरिक शिल्प और दस्तकारी को बढ़ावा देने के लिए चयन प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र अंबेडकरनगर ने सूचित किया है कि योजना के अंतर्गत चयनित ट्रेडों में साक्षात्कार की प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 2:00 बजे आयोजित की जाएगी।

यह साक्षात्कार कार्यालय परिसर, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, अंबेडकरनगर में आयोजित होगा। सभी आवेदित अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय पर अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर समिति के समक्ष अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण, टूलकिट वितरण और प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading