लखनऊ में सोमवार को जलापूर्ति प्रभावित, नगर निगम ने जारी की एडवाइजरी

लखनऊ के कई इलाकों में सोमवार को पानी बंद रहेगा

राम नगर धोबी घाट कूड़ा घर के पास 300 एमएम पाइपलाइन में लीकेज सुधार का काम

ऐशबाग मेन फीडर लाइन से जलापूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद

लखनऊ। नगर निगम ने लखनऊ के कई इलाकों में सोमवार (15 दिसंबर) को पानी बंद रहने की सूचना दी है। राम नगर धोबी घाट कूड़ा घर के पास 300 एमएम की पाइपलाइन में लीकेज सुधार का काम होना है। इसी कारण ऐशबाग मेन फीडर लाइन से जलापूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।

प्रभावित इलाके:
शास्त्रीनगर, खजुहा, तिलक नगर, रकाबगंज, राजेंद्र नगर, ऐशबाग, राजा बाजार, करेहटा, गढ़ी कनौरा, नक्खास, नाका हिंडोला, केकेसी, खुर्शीदबाग सहित आसपास के क्षेत्र।

नगर निगम की सलाह:

  • जलकल विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि सुबह पानी स्टोर कर लें।
  • मरम्मत कार्य पूरा होते ही जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
  • जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि रखरखाव और मरम्मत कार्य नियमित रूप से चलते रहेंगे ताकि जलापूर्ति प्रणाली सुचारू बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button