लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह से आसमान बादलों से ढंका रहा और कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी पड़ा। तेज़ बर्फीली हवाओं की रफ्तार 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिससे ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहेगा, जिससे नया वर्ष कोल्ड डे में मनाया जाएगा।
लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री और न्यूनतम 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में हल्की धूप भी निकली।
वायु गुणवत्ता की बात करें तो शहर के 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 187 मॉडरेट स्तर पर रहा। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र (261), लालबाग (246) और अलीगंज (245) ऑरेंज जोन में खराब श्रेणी में दर्ज किए गए। गोमती नगर 186 के साथ मॉडरेट और कुकरैल पिकनिक स्पॉट (91) व अंबेडकर यूनिवर्सिटी (92) संतोषजनक स्तर पर रहे। सोमवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार लखनऊ का औसत AQI 132 मॉडरेट स्तर में था।








