गो-सेवा दिवस पर गोवंश संरक्षण को समर्पित रहा बुधवार

  • गोपालन को सामाजिक जिम्मेदारी बताकर जनांदोलन का दिया गया संदेश
  • पूजन, आरती, चारा वितरण और नुक्कड़ कार्यक्रम से जुड़ा उत्सव
  • सभी गोशालाओं में अधिकारियों की मौजूदगी और व्यवस्था की निगरानी
अंबेडकरनगर। गो संवर्धन एवं गो-सेवा दिवस के अवसर पर बुधवार को जनपद की समस्त गोशालाओं एवं गोवंश आश्रय स्थलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने अकबरपुर विकासखंड के रुकनुद्दीनपुर स्थित गो-आश्रय स्थल में पहुंचकर आयोजन में प्रतिभाग किया।
सामूहिक सहभागिता में उमड़ा जनसमर्थन
कार्यक्रम में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डी. के. सिंह, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, ग्रामवासी, स्वयं सहायता समूह, पशुधन प्रसार अधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता कर गोसेवा के महत्व को रेखांकित किया। सभी उपस्थित लोगों ने गो-पालन को बढ़ावा देने एवं संवर्धन हेतु जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की गई व्यवस्थाएं
जिला स्तरीय गो-सेवा दिवस आयोजन के अंतर्गत 1166 गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें से 31 गोवंशों को चिकित्सकीय उपचार भी प्रदान किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने मौके पर मौजूद टीम को निर्देश दिया कि गोवंशों के स्वास्थ्य, आहार एवं संरक्षण को लेकर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
दान की अपील, गो-कोष में सहयोग की भावना
कार्यक्रम के दौरान जनपद के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं से गो-संवर्धन एवं संरक्षण कोष में यथासंभव दान देने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि यह कोष गोशालाओं की व्यवस्था, चारे की आपूर्ति और चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Related Posts

मनरेगा रोजगार की संवैधानिक गारंटी

अम्बेडकरनगर। मनरेगा को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के पर्यवेक्षक कमलनयन वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

अम्बेडकरनगर (अकबरपुर)। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कृषि भवन स्थित किसान सभागार में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय…

Continue reading