बंगाल में सत्ता बदलते ही इन 5 कंपनियों की हो गई मौज, रॉकेट की रफ्तार से भागे शेयर

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद कई बंगाल आधारित कंपनियों के शेयरों में तेज बढ़त दर्ज

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने सिर्फ राज्य की राजनीति ही नहीं, बल्कि शेयर बाजार को भी प्रभावित किया है। चुनाव में Bharatiya Janata Party की ऐतिहासिक जीत और All India Trinamool Congress की हार के बाद बंगाल से जुड़ी कई कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

राज्य में 15 साल तक सत्ता में रहने वाली टीएमसी की हार के बाद निवेशकों ने कई बंगाल आधारित कंपनियों में जोरदार खरीदारी की। हालांकि बाजार विशेषज्ञों ने निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है।

IFB Agro के शेयर में सबसे बड़ी छलांग
IFB Agro Industries के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला। पिछले दो कारोारी दिनों में कंपनी के शेयर करीब 27 प्रतिशत तक चढ़ गए। मंगलवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 7 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 1122.30 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों ने 131 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है।

Dhunseri Tea में भी तेजी
Dhunseri Tea & Industries के शेयरों में भी चुनाव परिणाम के बाद जोरदार तेजी दर्ज हुई। कंपनी का स्टॉक दो दिनों में करीब 22 प्रतिशत तक उछला। मंगलवार को इसके शेयर लगभग 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 153.20 रुपये पर बंद हुए। हालांकि बीते एक साल में कंपनी के शेयरों में कुल 14 प्रतिशत की गिरावट रही है।

Senco Gold पर निवेशकों का भरोसा
Senco Gold के शेयरों में भी निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। दो कारोबारी दिनों में कंपनी के स्टॉक में 13 प्रतिशत की तेजी आई। मंगलवार को कंपनी का शेयर 345.65 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि पिछले एक साल में इस स्टॉक ने केवल 1 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button