सीमांकन पत्थर उखाड़ने के पीछे दबंगों का मकसद क्या हो सकता है

  • दबंगों ने सीमांकन पत्थर क्यों किया उखाड़?
  • अंसार अहमद की शिकायत के बाद क्या होगी कार्रवाई?
  • हुसेनपुर मुसलमान गांव में विवादित सीमांकन पत्थर मामले की पूरी सच्चाई

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के हदबरारी क्षेत्र में सीमांकन के लिए लगाए गए पत्थर नसब को दबंगों द्वारा उखाड़ फेंकने का मामला सामने आया है। तहसील के हुसेनपुर मुसलमान गांव के अंसार अहमद ने अपने खतौनी गाटा संख्या 284 की पैमाइश धारा 24 के तहत सीमांकन कराया था। तहसील की टीम ने 16 जनवरी को पैमाइश कर सीमांकन पत्थर लगवाया था, लेकिन आरोप है कि विपक्षी इसीमदारों ने ये पत्थर उखाड़ कर फेंक दिए।

पीड़ित अंसार अहमद ने एसडीएम सुभाष सिंह को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने इस संबंध में राजस्व टीम को जांच करने और विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

Back to top button