दीपिका ने कश्मीर हमले पर क्या कहा जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है?

  • दीपिका कक्कड़ बोलीं – “वो दर्द हम समझ ही नहीं सकते जो उन परिवारों पर बीती”
  • आतंकी हमले के बाद व्लॉग अनाउंस करने पर ट्रोल हुए शोएब इब्राहिम
  • शोएब ने दी सफाई – “हमारे पास हमले की पूरी जानकारी नहीं थी”

मुंबई। 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से कुछ घंटे पहले ही एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम वहां से सुरक्षित निकल आए थे। हालांकि, इस घटना के बाद दीपिका ने अपने यूट्यूब व्लॉग में दर्द जाहिर किया, जबकि शोएब के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उनकी खूब आलोचना हुई।

दीपिका ने जताया दुख, आतंकियों को दी सज़ा की दुआ

दीपिका ने अपने व्लॉग में कहा, “पिछले दो-तीन दिनों से मन बहुत उदास है। जिस दिन हम दिल्ली पहुंचे, तब धीरे-धीरे इस घटना की भयावहता का पता चला। यह देखकर दिल दहल जाता है कि कोई परिवार घूमने गया हो और अचानक ऐसी त्रासदी झेलनी पड़े।” उन्होंने आगे कहा, “मैं दिल से दुआ करती हूं कि जिन लोगों ने यह किया, उनका बुरा हाल हो। जैसे आज ये परिवार तड़प रहे हैं, वैसे ही वो भी तड़पें। इस्लाम किसी बेगुनाह को मारने की इजाज़त नहीं देता।”

शोएब इब्राहिम का पोस्ट लेकर बवाल

हमले के दिन ही शोएब और दीपिका कश्मीर से दिल्ली पहुंचे थे। शोएब ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपनी सुरक्षित वापसी की जानकारी दी, लेकिन साथ ही “नया व्लॉग जल्द आ रहा है” लिखने पर उन्हें ट्रोल किया गया।

यूजर्स ने की आलोचना-

25 से ज़्यादा हिंदुओं की हत्या हुई, और आपको सिर्फ अपने व्लॉग की चिंता है?

आप आतंकियों के देश की तारीफ़ करते हैं और भारत से पैसे कमाते हैं!

शोएब इब्राहिम का पोस्ट लेकर बवाल

हमले के दिन ही शोएब और दीपिका कश्मीर से दिल्ली पहुंचे थे। शोएब ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपनी सुरक्षित वापसी की जानकारी दी, लेकिन साथ ही “नया व्लॉग जल्द आ रहा है” लिखने पर उन्हें ट्रोल किया गया।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading