क्या हुआ सड़क पर और कैसे तेज रफ्तार कार ने छीनी जान

  • ड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
  • मौके पर ही अधेड़ की दर्दनाक मौत
  • रातभर घर नहीं लौटे तो परिजनों ने शुरू की तलाश
  • पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी

लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय अधेड़ की जान चली गई। हादसा गुरुवार रात उस समय हुआ जब वह घर के सामने सड़क पार कर रहे थे। तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान फैजुल्लागंज स्थित मौर्य मार्केट निवासी देवेंद्र कुमार पांडे के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, वह रात में घर लौट रहे थे और सड़क पार करते समय यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी, जिसके चलते देवेंद्र रातभर घर नहीं लौटे।

परिजनों ने बताया कि देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो बड़े बेटे सचिन को चिंता हुई। उसने पिता की तलाश शुरू की। इसी दौरान आसपास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि सड़क पर पड़े शव उसके पिता का ही था। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

मृतक अपने पीछे पत्नी रेखा, दो बेटे सचिन और नितिन व दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button