सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है?

  • अवनीत कौर की पोस्ट पर लाइक से उठे सवाल
  • कैमरे में कैद हुई अनुष्का की चुप्पी
  • वायरल क्लिप ने बढ़ाई सोशल मीडिया पर हलचल

नई  दिल्ली। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्लिप में अनुष्का को कार से उतरते समय विराट के हाथ को नजरअंदाज करते हुए देखा गया, जिसके बाद से नेटिजन्स तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे हाल ही में अवनीत कौर के पोस्ट पर विराट के ‘लाइक’ से जोड़कर देखा, तो कुछ ने इसे महज एक मामूली घटना बताया।

क्या दिखा वीडियो में?

वीडियो में सबसे पहले विराट कोहली को कार से उतरते दिखाया गया है। इसके बाद जब अनुष्का उतर रही थीं, तो विराट ने उन्हें सहारा देने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन अनुष्का ने बिना उनका हाथ पकड़े ही कार से उतरकर आगे बढ़ गईं। इसके बाद दोनों एक रेस्तरां की ओर जाते नजर आए।

नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएं

वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। कुछ ने इसे हास्यपूर्ण अंदाज में लिया, तो कुछ ने अनुष्का पर नाराजगी जताई:

  • लगता है अवनीत के पोस्ट लाइक करने की सजा मिल रही है।
  • बेचारा विराट… हाथ हवा में रह गया!
  • 5 सेकंड के वीडियो से लोग क्या-क्या नहीं समझ रहे!
  • अनुष्का इंडिपेंडेंट हैं, हर बार हाथ थामने की जरूरत नहीं!

अवनीत कौर विवाद की पृष्ठभूमि

हाल ही में विराट ने अभिनेत्री अवनीत कौर की एक इंस्टाग्राम पोस्ट लाइक कर दी थी, जिसे बाद में अनलाइक कर दिया गया। इस पर विराट ने सफाई देते हुए कहा था कि यह “इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की गलती” थी। हालांकि, इस घटना के बाद से फैंस के बीच चर्चाएं गर्म थीं।

राहुल वैद्य ने कसा तंज

सिंगर राहुल वैद्य ने इस मामले पर विराट को ट्रोल करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, “आज के बाद मेरे एल्गोरिदम भी कई लाइक कर देंगे… बाद में मैं कहूंगा कि यह मेरी गलती नहीं, इंस्टाग्राम की है!” उन्होंने विराट और उनके फैंस को “जोकर” तक कहा, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा।

चहल ने भी दिखाई रिएक्शन

इस बीच, टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने राहुल वैद्य को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, जिससे विवाद को और हवा मिली।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading