क्या था करणवीर मेहरा के विवादास्पद वीडियो का असली संदेश?

नई दिल्ली।  ‘बिग बॉस 18’ के विजेता करणवीर मेहरा ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद शेयर की गई अपनी कविता पर हुए विवाद का जवाब दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स और सेलिब्रिटीज द्वारा ट्रोल किए जाने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी कविता का असली मकसद स्पष्ट किया।

आंख के बदले आंख से दुनिया अंधी हो जाएगी?

करणवीर ने अपने पोस्ट में लिखा, “आंख के बदले आंख लेने से पूरी दुनिया अंधी नहीं होगी, क्योंकि आखिरी में एक इंसान के पास अब भी एक आंख बची रहेगी। हम सब जानते हैं कि वह आखिरी इंसान कौन होगा। लेकिन असली सवाल ये है कि क्या आप नफरत की इस जंजीर को तोड़ना चाहेंगे और इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाना चाहेंगे? मेरी उस कविता का असली मतलब यही था।” उन्होंने पहलगाम हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा, “मेरा दिल उन परिवारों के साथ है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, जिसके वे हकदार हैं। हम डरे नहीं हैं, हम घबराए नहीं हैं।” अपनी पोस्ट के अंत में उन्होंने सुनील शेट्टी की पंक्ति को कोट करते हुए लिखा, “अगली छुट्टी कश्मीर में।”

क्या था विवाद?

इससे पहले, करणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने आतंकवाद और धर्म के नाम पर हिंसा पर एक कविता सुनाई थी। हालांकि, इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। एक्टर कुशाल टंडन ने करणवीर पर तंज कसते हुए कहा, “करणवीर को पाकिस्तान भेज दो।” वहीं, एल्विश यादव ने भी मजाक उड़ाते हुए कमेंट किया, “पाकिस्तान से वोट आए थे क्या भाई?”

फैंस का रिएक्शन

करणवीर के नए पोस्ट पर फैंस ने अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। कुछ यूजर्स ने उनके विचारों का समर्थन किया, तो वहीं कुछ ने अब भी उनकी आलोचना जारी रखी है। अब देखना यह है कि यह विवाद आगे किस रूप में बढ़ता है।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading