क्या था दहेज उत्पीड़न का कारण, जानिए अलका वर्मा के साथ क्या हुआ?

  • दहेज उत्पीड़न के आरोप में ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज
  • अलका वर्मा ने एसपी से की शिकायत, पीट-पीटकर निकाला गया घर से
  • ससुराल वालों ने दहेज के लिए पांच लाख रुपये की मांग की, आरोप

अम्बेडकरनगर।  गुरुवाव बेलवारी निवासी अलका वर्मा ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और जानलेवा धमकियों का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) को शिकायती पत्र सौंपा है। इसके बाद महिला थाना में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।

क्या है आरोप?

अलका ने बताया कि उसका विवाह 26 अप्रैल 2019 को सुजीत वर्मा से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास प्रेमलता, ससुर सभाजीत, जेठ अजीत वर्मा, जेठानी ज्योति पांडेय और ननद सुमित वर्मा (उर्फ स्वीटी) ने उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बेटी सृष्टि के जन्म के बाद यह उत्पीड़न और बढ़ गया।

मारपीट और घर से निकाला

एक जून 2022 को ससुराल वालों ने उसे बेरहमी से पीटा, जिसके बाद मामला सुलह-समझौते से निपटा। लेकिन जुलाई 2022 में उसे बेटी सहित घर से बाहर निकाल दिया गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने 5 लाख रुपये की दहेज की मांग की और उसका सारा स्त्रीधन भी हड़प लिया। वर्तमान में अलका अपने मायके में रह रही है।

जान से मारने की धमकी

अलका ने एसपी को बताया कि विपक्षी पक्ष उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही, उसके पति द्वारा दूसरी शादी करने की भी कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

एसपी के आदेश पर महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading