मर्दानी 3 में कौन होगा रानी का नया दुश्मन- मेकर्स ने बना रखा है रहस्य

  • रानी की दमदार वापसी, ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी में फिर दिखेगा जोरदार एक्शन
  • मुंबई में शुरू हुई शूटिंग, यशराज स्टूडियो बना फिल्म का अगला डेस्टिनेशन
  •  खलनायक को लेकर बना सस्पेंस, इस बार कौन होगा शिवानी राय का दुश्मन?

मुंबई। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूरी बनाए रखने वाली बॉलीवुड की दमदार अदाकारा रानी मुखर्जी एक बार फिर वापसी को तैयार हैं, और वो भी अपने चर्चित किरदार ‘शिवानी शिवाजी राय’ के साथ। मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘मर्दानी चैप्टर 3’ की शूटिंग इन दिनों मुंबई में जोरों पर चल रही है।

एक्शन में लौटीं रानी, खलनायक संग भिड़ंत
 फिल्म की शूटिंग 26 मार्च से मुंबई की गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में शुरू हुई थी, जहां रानी मुखर्जी के साथ कई अहम सीन फिल्माए गए। अब फिल्म का अगला शेड्यूल यशराज स्टूडियोज में जारी है, जहां निर्देशक अभिराज मीनावाला ने रानी और फिल्म के विलेन के बीच कई एक्शन सीन्स को शूट किया है। मर्दानी सीरीज की खास बात रही है – रानी मुखर्जी का दमदार और दबंग अंदाज़। इस बार भी शिवानी शिवाजी राय के किरदार में रानी एक बार फिर अपराधियों को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं।

अब तक मर्दानी की कहानी और खलनायक
2014 में प्रतीप सरकार के निर्देशन में आई ‘मर्दानी’ में रानी ने मानव तस्करी जैसे गंभीर विषय पर लड़ाई लड़ी थी और ताहिर राज भसीन खलनायक के रूप में नजर आए थे। इसके बाद 2019 में आई ‘मर्दानी 2’ में विशाल जेठवा ने साइको क्रिमिनल की भूमिका निभाई थी और दर्शकों को चौंका दिया था।

रिलीज अगले साल, डेट अब तक तय नहीं
हालांकि, फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन इसकी रिलीज इस साल नहीं होगी। निर्माताओं की योजना है कि ‘मर्दानी चैप्टर 3’ को अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए। हालांकि, अब तक आधिकारिक रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading