- कंपनी के मुनाफे में 753% का उछाल, लेकिन क्या यह असली वृद्धि है?
- अडाणी विल्मर के सौदे से मिली एकमुश्त आमदनी ने बदली तिमाही के नतीजे।
मुंबई। अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का कंसॉलिडेटेड मुनाफा 753% की जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ ₹3,845 करोड़ पर पहुंच गया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹451 करोड़ था।
हालांकि, यह मुनाफा एक बार में हुए बड़े सौदे से प्रभावित है। कंपनी ने अडाणी विल्मर (AWL) में अपनी 13.5% हिस्सेदारी बेचकर 3,286 करोड़ रुपए का वन टाइम गेन हासिल किया है। इस एकमुश्त लाभ को हटाने पर कंपनी का मुनाफा केवल 24% की वृद्धि दर्शाता है, जो बाजार की उम्मीदों से कमजोर है।
रेवेन्यू में गिरावट, ऑपरेशनल परफॉर्मेंस सुस्त
जनवरी-मार्च 2025 की तिमाही में अडाणी एंटरप्राइजेज का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 7.5% घटकर ₹26,966 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹29,180 करोड़ था। इससे कंपनी के ऑपरेशनल परफॉर्मेंस की सुस्ती साफ दिखाई देती है।
बाजार की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी कंपनी
बाजार विश्लेषकों को उम्मीद थी कि अडाणी एंटरप्राइजेज का तिमाही मुनाफा लगभग ₹4,000 करोड़ रहेगा, लेकिन अस्थायी लाभ को हटाने पर कंपनी इस स्तर से नीचे रह गई है।
शेयरधारकों को मिलेगा लाभांश
कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹1.30 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है। यह लाभांश उन निवेशकों के लिए राहत की खबर हो सकती है जो लंबे समय से स्टॉक में टिके हुए हैं।








