क्यूं पिछले साल की तुलना में इस साल GST कलेक्शन में इतना वृद्धि हुई?

  • अप्रैल 2025 में GST कलेक्शन ने तोड़ा रिकॉर्ड
  • डोमेस्टिक ट्रांजैक्शन से सरकार ने जुटाए 1.90 लाख करोड़
  • इम्पोर्ट से 46,913 करोड़ GST कलेक्शन

मुंबई। सरकार ने अप्रैल 2025 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 2.37 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो कि अब तक का सबसे बड़ा GST कलेक्शन है। इस आंकड़े में सालाना आधार पर 12.6% की बढ़ोतरी हुई है, जो GST सिस्टम की मजबूती और देश की आर्थिक स्थिति को दर्शाता है।

पहले का रिकॉर्ड टूटा

यह नया रिकॉर्ड पिछले साल अप्रैल 2024 में बने रिकॉर्ड को पार करता है, जब सरकार ने 2.10 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्शन किया था। 1 मई 2025 को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, डोमेस्टिक ट्रांजैक्शन से 1.90 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए, जिसमें सालाना 10.7% की वृद्धि हुई। वहीं, इम्पोर्ट से सरकार ने 46,913 करोड़ रुपए की वसूली की, जो पिछले साल की तुलना में 20.8% अधिक है।

रिफंड के बाद 2.09 लाख करोड़ का नेट कलेक्शन

अप्रैल में सरकार ने कुल 27,341 करोड़ रुपए का रिफंड भी जारी किया, जिसके बाद जुलाई के लिए नेट GST कलेक्शन 2.09 लाख करोड़ रुपए रहा। यह आंकड़ा पिछले साल जुलाई (2023) की तुलना में 9.1% ज्यादा है, जो एक सकारात्मक संकेत है।

GST कलेक्शन: अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत

GST कलेक्शन किसी भी अर्थव्यवस्था के स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण संकेतक है। विशेषज्ञों के अनुसार, हाई GST कलेक्शन मजबूत उपभोक्ता खर्च, औद्योगिक गतिविधियों और बेहतर कर अनुपालन को दर्शाता है। KPMG के नेशनल हेड, अभिषेक जैन का कहना है कि यह रिकॉर्ड GST कलेक्शन देश की मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था की ओर इशारा करता है।

Related Posts

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में नहीं होगी बढ़ोतरी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को राहत देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद गुरुवार को…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 266 अंक और निफ्टी 50 अंक चढ़कर बंद

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सेंसेक्स 266 अंक की बढ़त के साथ 83,580 के स्तर…

Continue reading