
Akhilesh Yadav ने शुक्रवार को Lucknow में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश कर रही है, जबकि सच्चाई इसके उलट है।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देना ही नहीं चाहती और ‘नारी वंदन’ को केवल एक नारे के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सड़क से लेकर सदन तक एक सुनियोजित रणनीति के तहत इस मुद्दे को भुना रही है।
सीएम Yogi Adityanath के ‘गिरगिट’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने कहा कि असली रंग बदलने का काम भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की साजिश अब उजागर हो चुकी है, इसलिए वह विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आई है।
सपा प्रमुख ने आगे कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के काम करने के तरीके की वजह से लोग कानून और न्यायिक संस्थाओं पर भरोसा खो रहे हैं।









