
अम्बेडकरनगर। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर शीतकालीन भ्रमण कार्यक्रम के तहत उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) अयोध्या राजकुमार सिंह और सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अयोध्या विश्वजीत प्रताप सिंह ने उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय अम्बेडकरनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित पाए गए।
ई-रिक्शा डीलरों और ड्राइविंग स्कूलों के साथ बैठक
निरीक्षण के दौरान उप परिवहन आयुक्त ने जनपद के ई-रिक्शा डीलरों और मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल संचालकों के साथ अलग-अलग बैठक की। ई-रिक्शा डीलरों को मुख्यालय से जारी निर्देशों के अनुरूप ही ई-रिक्शा का विक्रय और पंजीयन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि ई-रिक्शा खरीदने वाले चालकों को प्रशिक्षण लेने और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सके।









