नयी दिल्ली । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित किये जाने की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। राज्यसभा सचिवालय ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि उच्च सदन का सत्र 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक होगा। सत्र में करीब 20 बैठकें होंगी और इस दौरान कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन किया जाएगा।
लोकसभा का सत्र भी 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक होगा। कोरोना महामारी के कारण पिछले वर्ष संसद का शीतकालीन सत्र नहीं हो सका था।







