महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, पुलिस ने समय रहते रोका

भूमि विवाद के कारण महिला तनाव में थी

  • हजरतगंज लोकभवन के गेट पर महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया
  • मौके पर तैनात आत्मदाह निरोधक दस्ते ने महिला को रोका
  • महिला की पहचान संध्या सिंह, मानकनगर निवासी के रूप में हुई

लखनऊ। लखनऊ में मंगलवार दोपहर हजरतगंज स्थित लोकभवन के गेट पर एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला को मौके पर तैनात आत्मदाह निरोधक दस्ते और पुलिसकर्मियों ने आग लगने से पहले ही काबू में कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला अचानक लोकभवन के गेट के पास पहुंची और पेट्रोल डाल लिया। जैसे ही उसने आग लगाने का प्रयास किया, पुलिसकर्मी और निरोधक दस्ता तुरंत हस्तक्षेप कर उसे सुरक्षित थाने ले गए।

महिला की पहचान Sandhya Singh के रूप में हुई, जो मानकनगर के न्यू श्रीनगर क्षेत्र की निवासी हैं। संध्या सिंह ने बताया कि उनके मकान संख्या 559 ख/365 से संबंधित 2 बिस्वा भूमि का जमीनी विवाद चल रहा है, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में थीं।

इससे पहले 27 फरवरी को भी संध्या ने आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने महिला को सुरक्षित रखने और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button