प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी क्लिनिक पर लापरवाही का आरोप

अंबेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र में प्रसव के बाद एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने बसखारी बाजार स्थित नवजीवन क्लिनिक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को अस्पताल के बाहर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रसव पीड़ा पर कराया गया था भर्ती

बसखारी थाना क्षेत्र के बुकिया गांव निवासी प्रियंका पत्नी संदीप कुमार को बीते गुरुवार को प्रसव पीड़ा होने पर बसखारी बाजार स्थित नवजीवन क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को प्रियंका ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद परिजनों में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही समय में हालात बदल गए।

बिगड़ती हालत में छोड़े जाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद प्रियंका की हालत अचानक बिगड़ने लगी। उन्होंने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर होने के बावजूद क्लिनिक के कर्मचारियों ने समुचित उपचार नहीं किया। आरोप है कि हालत बिगड़ने पर अस्पताल के कर्मचारी उसे छोड़कर मौके से चले गए।

रेफर के बाद रास्ते में मौत

स्थिति बिगड़ने पर परिजन प्रियंका को लेकर अकबरपुर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से प्रियंका को लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में आक्रोश फैल गया।

शव लेकर क्लिनिक पहुंचे परिजन

महिला की मौत के बाद परिजन देर रात शव को लेकर दोबारा बसखारी बाजार स्थित नवजीवन क्लिनिक पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के बाहर शव रखकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Related Posts

सेफर इंटरनेट डे पर कलेक्ट्रेट में जागरूकता कार्यशाला

अम्बेडकरनगर। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन जोखिमों को देखते हुए ‘सेफर इंटरनेट डे’ के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया…

Continue reading
अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

अंबेडकरनगर। जनपद में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों में कृमिरोग संक्रमण की दर कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *