सम्मनपुर में प्रसव के दौरान महिला की मौत

अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने नजदीकी आरोग्य केंद्र पर गंभीर लापरवाही और समय पर उपचार न मिलने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रसव के बाद बिगड़ी हालत
जानकारी के अनुसार सैदापुर निवासी 28 वर्षीय नीलम पत्नी चंद्रेख को 7 फरवरी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन नजदीकी एएनसी/आरोग्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहीं महिला की डिलीवरी कराई गई। परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद महिला को सामान्य बताया गया, जबकि उसे लगातार अत्यधिक रक्तस्राव होता रहा। इस पर परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों को अवगत कराया, लेकिन स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया गया।

डॉक्टर की अनुपस्थिति का आरोप
परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के समय केंद्र पर तैनात डॉक्टर मौजूद नहीं थे। बताया गया कि डॉक्टर किसी अन्य ग्राम सभा में गए हुए थे और बाद में दूसरे स्थान से डॉक्टर को बुलाया गया। इस देरी के कारण महिला को समय पर समुचित इलाज नहीं मिल सका। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते उचित उपचार किया जाता तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।

रेफर में भी बरती गई लापरवाही
परिजनों का आरोप है कि हालत बिगड़ने के बावजूद महिला को तत्काल रेफर करने की व्यवस्था नहीं की गई। स्वास्थ्य केंद्र से परिजनों को स्वयं महिला को किसी अन्य अस्पताल ले जाने को कहा गया। इसके बाद परिजन महिला को करीब चार किलोमीटर दूर एक निजी अस्पताल ले गए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *