लखनऊ में महिला का सनसनीखेज आरोप: पति के पाकिस्तान से संबंध

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग इलाके में रहने वाली एक 24 वर्षीय महिला ने अपने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि उसका पति जीशान अख्तर पाकिस्तान की एजेंसियों से जुड़ा हुआ है और वहां के सेना अधिकारियों के संपर्क में भी है। उसने कई बार पाकिस्तान की यात्रा की है और देशविरोधी गतिविधियों में शामिल है।

महिला ने पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत देकर पति के पासपोर्ट, वीजा और विदेशी यात्राओं की जांच की मांग की है। शिकायत के आधार पर कैसरबाग थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पाकिस्तान से करीबी रिश्ते, 20 मिनट में मिला वीजा

शिकायतकर्ता सानिया शाहिद उर्फ जकिया खातून ने बताया कि उसके पति जीशान अख्तर का पाकिस्तान के कई लोगों से सीधा संपर्क है। वह खुद कह चुका है कि वहां उसका आना-जाना लगा रहता है। सानिया के अनुसार, “जीशान को सिर्फ 20 मिनट में पाकिस्तान का वीजा मिल गया था। उसके संबंध पाकिस्तान के एक सैन्य अधिकारी से भी हैं।”

महिला ने बताया कि उनके ससुराल में कुछ अज्ञात लोग मिलने आते थे और जीशान उनके साथ बाहर चला जाता था। “वह कभी उनके सामने बात नहीं करता था। मुझे शक है कि ये लोग पाकिस्तानी एजेंट हो सकते हैं,” सानिया ने पुलिस को बताया।

2023 में हुई थी शादी, दहेज को लेकर भी विवाद

सानिया ने बताया कि उसका निकाह 14 नवंबर 2023 को फतेहपुर निवासी जीशान अख्तर से हुआ था। शादी में मायकेवालों ने लाखों रुपए का दहेज, जेवर और सामान दिया था। लेकिन कार न मिलने पर ससुरालवाले नाराज हो गए। बाद में सानिया के पिता ने 2 लाख रुपए देकर कार भी दिलाई, फिर भी उनका व्यवहार नहीं बदला।

बेटी के जन्म पर हत्या की कोशिश का आरोप

शिकायत में सानिया ने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हुई, तो ससुरालवालों ने इलाज तक नहीं कराया और उसे मायके भेज दिया। 16 जनवरी 2025 को उसने एक बेटी को जन्म दिया, जिस पर पति जीशान नाराज हो गया। आरोप है कि उसने बच्ची का मुंह दबाकर मारने की कोशिश की। सानिया का कहना है कि इस घटना का वीडियो सबूत के रूप में उसके पास मौजूद है

वर्तमान में सानिया ने अपने पति के खिलाफ भरण-पोषण का केस भी कोर्ट में दायर किया है। पुलिस सभी आरोपों की गहन जांच कर रही है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading