
- पुलिस और परिजनों ने कराई समझाइश
- दोनों दंपत्तियों ने साथ रहने का लिया फैसला
- महिला थाना परिसर में भावुक माहौल
- परिवारों ने पुलिस की सराहना की
अम्बेडकरनगर। पारिवारिक विवादों के चलते अलगाव की स्थिति तक पहुंच चुके दो दंपत्तियों के रिश्तों में शनिवार को फिर से मिठास लौट आई। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला थाना पुलिस की पहल पर दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई, जिसके बाद आपसी सहमति से दोनों दंपत्तियों ने साथ रहने का निर्णय लिया। महिला थाना परिसर में चली इस पहल के बाद परिवारों के चेहरों पर राहत दिखाई दी।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना में प्राप्त दो प्रार्थना पत्रों पर शनिवार को सुनवाई की गई। दोनों मामलों में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद और मनमुटाव चल रहा था, जिसके कारण रिश्तों में दूरी बढ़ती जा रही थी।
परिजनों की मौजूदगी में हुई लंबी वार्ता
महिला थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा ने दोनों पक्षों तथा उनके परिजनों को महिला थाना बुलाकर अलग-अलग और संयुक्त रूप से वार्ता की। काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवादों, गलतफहमियों और पारिवारिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई।









