मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 23 हजार करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 23 हजार करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी (CCEA) की बैठक में रेलवे से जुड़े तीन बड़े मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं पर करीब 23,437 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि इससे रेलवे नेटवर्क मजबूत होगा और देश में माल एवं यात्री परिवहन को नई गति मिलेगी।

मंजूर किए गए प्रोजेक्ट्स में नागदा-मथुरा, गुंटकल-वाड़ी और बुढ़वाल-सीतापुर सेक्शन में तीसरी और चौथी रेलवे लाइन का निर्माण शामिल है। ये परियोजनाएं India के मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत 19 जिलों को कवर करेंगी। कुल मिलाकर भारतीय रेलवे नेटवर्क में 901 किलोमीटर का विस्तार होगा।

सरकार के अनुसार यह परियोजनाएं PM-गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के तहत विकसित की जाएंगी। इनसे रेलवे की परिचालन क्षमता बढ़ेगी, ट्रेनों की गति तेज होगी और भीड़भाड़ कम होगी। लगभग 4,161 गांवों और करीब 83 लाख लोगों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

रेल मंत्रालय ने बताया कि इन परियोजनाओं से हर साल करीब 60 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई क्षमता विकसित होगी। कोयला, अनाज, सीमेंट और कंटेनर परिवहन में भी तेजी आएगी। इसके अलावा CO2 उत्सर्जन में बड़ी कमी आएगी, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है सरकार का मानना है कि इन प्रोजेक्ट्स से रोजगार, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button