वाराणसी। सारनाथ के जन सुधार नशा मुक्ति केंद्र में शुक्रवार को 26 वर्षीय आदित्य राज गोस्वामी की मौत हो गई। आदित्य बीएचयू से एंथ्रोपोलॉजी की पढ़ाई कर रहा था। उसकी मां प्रतिभा गोस्वामी जीजीआईसी सैयदराज, चंदौली की प्रिंसिपल हैं और पिता राकेश भारती गोरखपुर में सोल्जर बोर्ड में सुपरवाइजर।
मां ने कहा कि उनका बेटा नशे की गिरफ्त में था और 27 दिसंबर को उसे नशा मुक्ति केंद्र में एडमिट कराया गया था। आदित्य की मौसी चंदा देवी ने बताया कि परिवार ने केंद्र में कंबल और देखने के लिए संपर्क किया, लेकिन केंद्र प्रशासन ने मिलने की अनुमति नहीं दी।
मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। परिवार ने आरोप लगाया है कि बेटे की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








