पाक जासूसी केस में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की कोर्ट में पेशी आज

हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की आज हिसार कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी। हिसार पुलिस ने उसे 16 मई को घर से गिरफ्तार किया था। वह 9 दिन की पुलिस रिमांड के बाद फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

पुलिस ने पाक एजेंटों से संपर्क का आरोप लगाया

पुलिस जांच के अनुसार, ज्योति ने पाकिस्तान के एजेंटों से संवेदनशील जानकारियां साझा कीं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने भी पूछताछ की है।

वकील बोले- आरोप झूठे, धाराएं गलत

ज्योति के वकील कुमार मुकेश का कहना है कि उस पर लगाए गए आरोप और धाराएं गलत हैं। पुलिस की चार्जशीट से असली स्थिति सामने आएगी।

सेशन कोर्ट में जमानत की तैयारी

वकील ने कहा कि अब सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल करेंगे। अगर 152 BNS की धारा नहीं हटती तो पुलिस को 90 दिन में चार्जशीट दाखिल करनी होगी, वरना 60 दिन में।

 पिता से होती है जेल में मुलाकात

जेल में बंद ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा कई बार उससे मिलने पहुंचे हैं। वह हर बार अपने ताऊ के बारे में पूछती है और कहती है, “ताऊ से कहना मैं जल्दी घर आ जाऊंगी“।

Related Posts

महाराष्ट्र में हर्षवर्धन सपकाल के बयान पर सियासी घमासान

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से करने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सपकाल ने बुलढाणा में एक कार्यक्रम…

Continue reading
8.2% ब्याज के साथ SCSS से पाएं तिमाही तय इनकम

नई दिल्ली। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और रिटायरमेंट के बाद अपनी इनकम सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प…

Continue reading