लखनऊ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बना जानलेवा

लखनऊ। राजधानी में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा लोगों की जान पर भारी पड़ता जा रहा है। थाना हुसैनगंज क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया।

शेर वाली कोठी के पास रहने वाले 29 वर्षीय मोहम्मद मुशर्रफ अपनी पत्नी और छोटी बच्ची के साथ बाइक से हुसैनगंज से लालकुआं जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही उनकी बाइक फ्लाईओवर पर पहुंची, अचानक सामने आया चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया।

तेज धार मांझे से उनकी गर्दन कट गई। दर्द और घबराहट में उन्होंने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे बाइक फिसल गई और तीनों फ्लाईओवर पर गिर पड़े।

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे में मुशर्रफ गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी को भी चोटें आईं। उनकी छोटी बच्ची बाल-बाल बच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मुशर्रफ की हालत स्थिर बताई जा रही है।

“बड़ा हादसा हो सकता था”

मुशर्रफ ने बताया कि अगर वे फ्लाईओवर से नीचे गिर जाते या पीछे से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आ जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे का इस्तेमाल जारी है, जो बेहद खतरनाक साबित हो रहा है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे मांझे की बिक्री और उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी की जान न जाए।

Related Posts

IIT कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन का शव फंदे पर मिला

कानपुर। Indian Institute of Technology Kanpur (IIT) में शनिवार को एक जूनियर टेक्नीशियन का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वैलेंटाइन डे की सुबह…

Continue reading
वाराणसी में शंकराचार्य का बयान

राजनीतिक प्रमाणपत्र से नियुक्ति से इनकार हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का जिक्र सपा और भाजपा दोनों पर साधा निशाना

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *