बिकरू कांड से जुड़े हथियार मामले में 4 दोषियों को सजा

कानपुर: बिकरू कांड के बाद बदमाशों से प्रतिबंधित असलहा बरामद होने के मामले में एडीजे-27 की कोर्ट ने चार आरोपियों को सजा सुनाई है। बरामद हथियारों का इस्तेमाल कुख्यात विकास दुबे और उसके साथियों द्वारा किया गया था, जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे और 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, संजय, अभिनव, रामजी और शुभम के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत चार्जशीट दाखिल की गई थी। कोर्ट ने सबूतों और गवाहों के आधार पर चारों को दोषी करार दिया।

अदालत ने रामजी और संजय को 7-7 साल की सजा सुनाई, जबकि अभिनव और शुभम को ढाई-ढाई साल की सजा दी गई। इसके साथ ही रामजी पर 15 हजार, संजय पर 10 हजार और अभिनव व शुभम पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

बताया गया कि घटना के बाद आरोपी हथियार लेकर पनकी थाना क्षेत्र पहुंचे थे और उन्हें बेचने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पनकी अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Related Posts

प्रदर्शन के बाद सुजानपुर में खत्म हुआ बिजली संकट, 50 घरों में लौटी रोशनी

फतेहपुर: बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर गांव में कई दिनों से जारी बिजली संकट आखिरकार खत्म हो गया। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल और Gulabi Gang Loktantrik की सक्रियता के बाद ग्रामीणों…

Continue reading
मैनपुरी में ‘ऑपरेशन दहन’: 55 लाख के मादक पदार्थ नष्ट

मैनपुरी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *