मायावती ने की बसपा की विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।

मायावती ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुये बताया, “बसपा द्वारा खासकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव को लेकर युद्ध स्तर पर चलाई जा रही कैडर बैठकों और पोलिंग बूथों आदि पर पार्टी की तैयारी के सम्बंध में पश्चिमी यूपी के 4 मण्डलों की आज मेरे द्वारा गहन समीक्षा की गई तथा कमियों को जल्दी दूर करने हेतु भी निर्देशित किया गया।”

इसके अलावा बसपा प्रमुख ने मतदाता सूचियों की पुनरीक्षण के मद्देनजर बसपा से युवाओं को जोड़ने के लिये संभावित मतदाताओं के बीच बसपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया है।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “साथ ही, चुनाव आयोग द्वारा उप्र में चलाए जा रहे वोटर लिस्ट की तैयारी तथा जिनके वोट नहीं बने हैं उस पर भी समीक्षा की गई तथा इसमें कोई भी लापरवाही नहीं बरतने आदि के लिये भी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।”

बसपा ने विधानसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों के आवेदन पत्र मंगाये हैं। इनकी मंडलवार समीक्षा स्वयं मायावती करेंगी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *