पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा व पूर्व विधायक श्याद अली समर्थकों के बीच हाथापाई, मारपीट, मुकदमा दर्ज

प्रतापगढ़। जिले के रानीगंज विधान सभा क्षेत्र के मीरजापुर चौहारी में शुक्रवार को आयोजित सपा की जनसभा में पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा व पूर्व विधायक श्यादअली के बीच नोकझोंक व हाथापाई हुई थी। इस दौरान समर्थकों में जमकर मारपीट हुई थी, असलहे भी लहराए गए। यह सब मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आरके चौधरी के सामने हुआ था। इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इस मामले में दूसरे पक्ष के पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के समर्थक व सपा नेता अशोक मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व विधायक श्याद अली, बृजेश यादव सहित चार नामजद व 10-15 अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि इसके पहले बृजेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा सहित तीन नामजद वह 40- 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *