15 साल में 142 करोड़ आधार, 6 करोड़ मृतकों के कार्ड अभी भी सक्रिय

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में जनवरी 2009 में लागू हुए आधार कार्ड को जारी हुए 15 साल पूरे हो चुके हैं। इस दौरान 142 करोड़ से अधिक आधार कार्ड जारी किए गए, लेकिन 8 करोड़ से ज्यादा मृतक आधार धारकों में से केवल 1.83 करोड़ कार्ड निष्क्रिय किए गए हैं। यानी लगभग 6 करोड़ मृतकों के आधार अभी भी सक्रिय हैं।

राज्यवार स्थिति

  • पश्चिम बंगाल: लगभग 34 लाख मृतक आधार कार्ड अभी भी सक्रिय।
  • इससे बैंक फ्रॉड, फर्जी खाते और सरकारी योजनाओं के लाभ में गड़बड़ी जैसी आशंकाएं बढ़ गई हैं।

UIDAI का आंकड़ा

  • UIDAI CEO भुवनेश कुमार के अनुसार, भारत के महापंजीयक (RGI) से अब तक 1.55 करोड़ मृतकों का डेटा मिला है।
  • नवंबर 2024 से सितंबर 2025 के बीच 38 लाख और मृतक UIDAI के रिकॉर्ड में जुड़े।
  • 1.17 करोड़ कार्ड की पहचान पुष्ट हुई और ये निष्क्रिय कर दिए गए
  • UIDAI का अनुमान है कि दिसंबर 2025 तक 2 करोड़ कार्ड निष्क्रिय किए जाएंगे।

ऑनलाइन मृत्यु सूचना पोर्टल

  • UIDAI ने चार महीने पहले वेबसाइट पर मृत्यु सूचना पोर्टल शुरू किया, ताकि परिजन मृतक का आधार ऑनलाइन निष्क्रिय करा सकें।
  • अब तक केवल 3,000 लोगों ने जानकारी दर्ज की, जिनमें से केवल 500 मामलों में पुष्टि हुई और उनके कार्ड निष्क्रिय किए गए।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *