बिल्हौर सीएचसी में 15 कर्मचारी गैरहाजिर

  • सीएमओ का औचक निरीक्षण, 15 स्टाफ गैरहाजिर
  • डॉक्टर और नर्सें बिना सूचना के ड्यूटी से गायब
  • अस्पताल की छत पर उगे पौधे को हटाने के निर्देश

कानपुर। कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. उदय नाथ ने मंगलवार सुबह बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की ओपीडी, लैब, एक्स-रे और डेंटल रूम की स्थिति की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान 15 कर्मचारी ड्यूटी से गायब पाए गए, जिस पर सीएमओ ने सख्त नाराजगी जताई

बिना सूचना के गैरहाजिर थे डॉक्टर और स्टाफ

सीएमओ ने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद अस्पतालों में कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही खत्म नहीं हो रही है। बिल्हौर सीएचसी में अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।

अनुपस्थित कर्मचारियों में प्रमुख नाम हैं:

  • एएनएम कविता

  • फार्मासिस्ट हर्षित

  • स्टाफ नर्स राजीव, मनु और सुशीला

  • डॉ. मृत्युंजय

  • वार्ड बॉय शिवम और एसएन शिवाला

  • स्टाफ नर्स सर्वेश और शशिबाला शर्मा

  • एलटी शशिभूषण

अस्पताल में उगा पौधा देख दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान डॉ. उदय नाथ ने अस्पताल की छत पर बिल्डिंग से उगा एक बड़ा पौधा देखा, जिसे देखकर उन्होंने तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा पौधा इमारत की संरचना को नुकसान पहुंचा सकता है

अधीक्षक ने भी की उपस्थिति रजिस्टर की जांच

निरीक्षण के समय अस्पताल के अधीक्षक धर्मेंद्र गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची बनाई। सीएमओ ने कहा कि सुधार नहीं हुआ तो अगली बार बड़ी कार्रवाई की जाएगी

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading