16 पहलवान मंडल स्तरीय कुश्ती ट्रायल के लिए चयनित

अंबेडकरनगर। जिले के एकलव्य स्टेडियम में बृहस्पतिवार को मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों के चयन ट्रायल संपन्न हुए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के लिए आयोजित इस चयन प्रक्रिया में विभिन्न भार वर्गों से कुल 16 पहलवानों को मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चुना गया। सुबह नौ बजे से प्रारंभ हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए अपनी दावेदारी मजबूत की।स्टेडियम परिसर में आयोजित ट्रायल का संचालन तय समय पर प्रारंभ हुआ। सभी भार वर्गों के मुकाबले सुव्यवस्थित ढंग से कराए गए। प्रतिभागियों ने कुश्ती के पारंपरिक दांवपेंचों के साथ आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन कर निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया।

ट्रायल के परिणामस्वरूप 55 किलोग्राम भार वर्ग से सूरज, 57 किलोग्राम से आदित्य चौहान, 60 किलोग्राम से सुमित कुमार, 61 किलोग्राम से नीरज, 65 किलोग्राम से उत्कर्ष कुमार, 67 किलोग्राम से आदित्य सिंह, 70 किलोग्राम से शशांक यादव और 72 किलोग्राम भार वर्ग से दीपक कुमार का चयन हुआ।

74 किलोग्राम से प्रांजल यादव, 77 किलोग्राम से आलोक यादव, 79 किलोग्राम से विशाल, 82 किलोग्राम से वंश चौहान, 86 किलोग्राम से रवि यादव और अतुल भार्गव का चयन किया गया। वहीं 87 किलोग्राम भार वर्ग से सलमान व धर्मवीर वर्मा ने जगह बनाई।

जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य ने बताया कि चयनित पहलवान अब मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर आगे प्रदेश स्तरीय प्रतिस्पर्धा का रास्ता खुलेगा।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading