आतंकी हमले में 27 की मौत- बॉलीवुड सितारों की तीखी प्रतिक्रिया

  • जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 27 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
  • आतंकियों ने पहले नाम पूछे, फिर गोली मारी; कई पर्यटक थे शिकार
  • पूरे देश में गुस्सा और शोक की लहर

नई दिल्ली। दोपहर 2:45 बजे हुआ, जिसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंट फ्रंट (TRF) ने ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने पहले पर्यटकों के नाम पूछे और फिर उन पर हमला किया। मरने वालों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटका, तमिलनाडु, ओडिशा के पर्यटक, नेपाल और UAE के एक-एक नागरिक और दो स्थानीय लोग शामिल हैं। यह हमला देशभर में आक्रोश का कारण बना है।

हमले की खबर सामने आते ही बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की। संजय दत्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अजय देवगन, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा जैसे सितारों ने भी इस हमले की निंदा करते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। प्रियंका चोपड़ा ने इसे एक घिनौना हमला बताया, जो मानवता को झकझोर देने वाला है।

इस बीच, अमिताभ बच्चन की एक पोस्ट पर विवाद उठ खड़ा हुआ है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर केवल ट्वीट नंबर डाला, जिसे कुछ लोग उनकी खामोशी मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा हो रही है कि जया बच्चन के पॉलिटिकल कनेक्शंस की वजह से अमिताभ बच्चन ने इस हमले पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी।

Related Posts

अखिलेश ने डिंपल के साथ मजार पर चादर चढ़ाई

अखिलेश यादव अचानक फतेहपुर सीकरी पहुंचे दरगाह पर चादर चढ़ाई और मन्नत का धागा बांधा पत्नी डिंपल यादव और जया बच्चन भी साथ रहीं आगरा। सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश…

Continue reading
लखनऊ नगर निगम में भाजपा के रुझानों पर जश्न

लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की बढ़त के बाद लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में खुशियों का माहौल देखा गया। मेयर सुषमा खर्कवाल ने इस मौके पर पार्षदों…

Continue reading