बसंत कुंज योजना के 272 आवंटियों को जल्द मिलेगा प्लॉट का कब्जा

  • LDA ने प्लॉट बहाली का आदेश जारी किया
  • अवैध कब्जों को हटाने के लिए 26 मई को पुलिस के साथ अभियान
  • वर्षों से इंतजार कर रहे आवंटियों को मिलेगी राहत

लखनऊ। वर्षों से प्लॉट के लिए भटक रहे बसंत कुंज योजना के 272 आवंटियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी आवंटी का प्लॉट निरस्त नहीं किया जाएगा और सभी पात्र लोगों को उनकी जमीन का वास्तविक अधिकार मिलेगा।

LDA के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कब्जा दिलाने में अब कोई अड़चन नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि प्लॉट बहाल करने का आदेश जारी हो चुका है और कब्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज़ी से पूरी की जाएगी।

अवैध कब्जों के खिलाफ भी कड़ा कदम उठाया जाएगा। 26 मई को भारी पुलिस बल के साथ अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। मौके पर अतिक्रमण हटाकर आवंटित प्लॉट का कब्जा आवंटित लोगों को दिलवाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा है कि इस बार किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें-लखनऊ में साइबर ठगों ने 1.83 करोड़ की ठगी

बसंत कुंज योजना के आवंटियों को लंबे समय से कब्जा नहीं मिल पा रहा था। प्रशासनिक लापरवाही और अवैध अतिक्रमण के कारण कई लोग प्लॉट मिलने के बाद भी खाली हाथ थे। अब LDA की सख्ती और पुलिस सहयोग से इन्हें उनके अधिकार मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading