286.58 लाख रुपए से आठ संपर्क मार्गों की होगी मरम्मत

अंबेडकरनगर। विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय के प्रस्ताव पर मंडी परिषद विभाग ने अकबरपुर और टांडा क्षेत्र के आठ संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।स्वीकृति से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।हरिओम पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को इस स्वीकृति के लिए आभर जताया। अकबरपुर मंडी समिति की पांच और टांडा की तीन सड़कों की मरम्मत के लिए कुल 286.58 लाख रुपए का बजट आवंटित किया गया है। इसमें 220.68 लाख रुपए मंडी विकास निधि से और 65.90 लाख रुपए परिषद अंश से खर्च होंगे। बजट आवंटन में प्रत्येक मार्ग की पांच वर्षीय अनुरक्षण लागत भी शामिल है, ताकि कार्य लंबी अवधि तक टिकाऊ और प्रभावशाली रहे।राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने पांच वर्षीय अनुरक्षण योजना के तहत नियमित निरीक्षण और गुणवत्ता नियंत्रण के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक मार्ग का समय-समय पर मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर उच्च स्तरीय निगरानी यह सुनिश्चित करेगी कि मरम्मत कार्य मानक के अनुरूप और दीर्घकालिक प्रभावशाली हो।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading