डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 30 हजार स्काउट–गाइड का जमावड़ा

लखनऊ। डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 19वां नेशनल जंबूरी जोर-शोर से मनाया जा रहा है। दुनिया भर से आए 30 हजार से अधिक स्काउट–गाइड यहां जुटे हैं। शनिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तिरंगा फहराकर जंबूरी का औपचारिक उद्घाटन किया, जिसके बाद सभी स्काउट–गाइड ने उन्हें सलामी दी। इस आयोजन में सऊदी अरब, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव समेत कई देशों के स्काउट–गाइड शामिल हैं

एडवेंचर, ड्रोन शो और सांस्कृतिक रंग

डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में सुबह से ही एडवेंचर एक्टिविटी, ड्रोन शो और विविध प्रशिक्षण कार्यक्रमों से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
शाम होते ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जंबूरी को रंगीन बना दिया।

स्काउट–गाइड ने मलखंब प्रदर्शन के जरिए भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया।
सभी देशों व राज्यों की टीमों ने इंटीग्रेशन डांस कर राष्ट्रीय एकता, विविधता और सांस्कृतिक मेल–मिलाप को दर्शाया।
विभिन्न राज्यों और देशों की झांकियों ने दर्शकों को उनकी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया।

  • Related Posts

    पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

    नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

    Continue reading
    गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

    गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *