330 छात्रों को मिले टैबलेट, तकनीकी शिक्षा की ओर बड़ा कदम

  • 330 छात्रों को डिजिटल उपकरण वितरित, तकनीकी सशक्तिकरण पर जोर
  • अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों ने योजना की सराहना की
  • ग्रामीण छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने का प्रयास

हजपुरा (अम्बेडकरनगर), संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानंद स्मार्टफोन/टैबलेट वितरण योजना के तहत बुधवार को बाबा बरुआ दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, परुइया आश्रम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्नातक और परास्नातक स्तर के कुल 330 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य तकनीक को शिक्षा से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्षम बनाना रहा।

तकनीकी सशक्तिकरण की ओर निर्णायक पहल

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. परेश कुमार पाण्डेय ने कहा, “ये टैबलेट सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि भविष्य के लिए निवेश हैं। ये विद्यार्थियों के लिए ज्ञान के नए क्षितिज खोलेंगे और उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेंगे।” उन्होंने विद्यार्थियों से इनका सदुपयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अयोध्या के जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र भी शहरी छात्रों के समकक्ष शिक्षा के संसाधनों से जुड़ें। उन्होंने बताया कि डिजिटल उपकरणों के माध्यम से छात्र ई-लर्निंग, डिजिटल पुस्तकालयों और ऑनलाइन व्याख्यानों का लाभ उठा सकेंगे।

अनुशासन और परिश्रम ही सफलता की कुंजी

डॉ. त्रिपाठी ने अपने संबोधन में छीनी, हथौड़ी और पत्थर का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे एक कलाकार अनुशासन से पत्थर को दिव्य मूर्ति में बदलता है, वैसे ही छात्र भी अनुशासन और परिश्रम से अपनी सफलता गढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण परिवेश में अध्ययनरत छात्र आत्मनिर्भर और डिजिटल सशक्त बनेंगे।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading