बसपा व अन्य दलों के 350 लोगों ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

झांसी । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने अपने राजनीतिक हितो को साधने के लिए दल बदल का काम तेजी से शुरू हो गया है इसी क्रम में मंगलवार को झांसी में विभिन्न दलों के 350 लोगों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।

यहां मंडी रोड स्थित एक विवाह घर में सपा ने सदस्यता ग्रहण के समारोह का मंगलवार को आयोजन किया । इससे पहले बसपा के सीताराम कुशवाहा सहित 18 अन्यों ने समाजवादी पार्टी का हाथ थामा था और आज अलग अलग दलों में मौजूद इन्हीं लोगों के 350 समर्थक सपा में शामिल हो गये।

सदस्यता ग्रहण समारोह से पूर्व पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया इस दौरान झांसी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा ने पत्रकारों से कहा कि वर्तमान में बहुजन समाज पार्टी की कार्यशैली कार्यकर्ताओं के प्रति सही नहीं है ।इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए बहुत ही जद्दोजहद करनी पड़ती है। जनता बहुजन समाज पार्टी के साथ नहीं है क्योंकि उसके विचार अलग है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इतने सरल है कि जब हम अपने 13 साथियों के साथ लखनऊ उनके कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने बड़ी आसानी से हम सभी लोगों को मिले। हमारा उत्साह बढ़ाया। हम लोगों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि 2022 में निश्चित रूप से आपको पुनः मुख्यमंत्री बनाएंगे।

समाजवादी पार्टी सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि हम सभी के साथ भगवान राम हैं लेकिन भगवान राम की दया से आज हमें सीताराम भी मिल गए। अब हम निश्चित रूप से मिशन 2022 को सफल बनाएंगे क्योंकि कुशवाहा समाज झांसी विधानसभा में 70 से 80% सीताराम जी के साथ है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *