जर्जर बिल्डिंग से बंद बाजार, 600 व्यापारियों का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

  • डंडहिया मार्केट की जर्जर बिल्डिंग से तीन दिन से बंद बाजार
  • 600 व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
  • रक्षाबंधन पर दुकानें बंद, व्यापारियों को नहीं हुई बोहनी

लखनऊ। डंडहिया मार्केट में जर्जर बिल्डिंग के चलते बीते तीन दिनों से बंद पड़े बाजार ने गुरुवार को बड़ा रूप ले लिया। रक्षाबंधन से पहले जब कारोबार की उम्मीद थी, तब व्यापारियों को दुकानों पर सन्नाटा मिला। नाराज 600 से अधिक व्यापारियों ने लखनऊ नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कुर्सी रोड पर जाम लगा देंगे।

बारिश के चलते झुकी बिल्डिंग को लेकर नगर निगम द्वारा की गई बैरिकेडिंग से अलीगंज की प्रमुख डंडहिया मार्केट पूरी तरह बंद है। व्यापारियों का कहना है कि न तो ग्राहक आ पा रहे हैं और न ही एक भी बोहनी हुई है। रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर भी व्यापार नहीं हो पा रहा।

व्यापारी हीरालाल वर्मा ने बताया कि बिल्डिंग का मालिक इसे खुद गिराने को तैयार नहीं है, जबकि आधी से ज्यादा बिल्डिंग पहले ही गिराई जा चुकी है। बिल्डिंग सड़क की तरफ लटकी हुई है, जो किसी भी वक्त गिर सकती है। प्रशासन ने इसे लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया।

शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि “पिछले तीन दिनों से दुकानें बंद हैं। घर में बहन-बेटियों को देने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। कर्फ्यू जैसा माहौल बना दिया गया है।”

वहीं, महिला व्यापारी सुमित्रा का कहना है कि उन्होंने उधार लेकर राखियों की दुकान लगाई थी लेकिन एक भी ग्राहक नहीं आ रहा। “पूरा सीजन खराब हो गया, दुकान खुली है लेकिन सब सूना है,” उन्होंने दुख जताया।

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम शुक्रवार तक बिल्डिंग गिराकर रास्ता नहीं खोलता, तो वह मुख्य मार्ग को जाम कर देंगे।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading