जम्मू। जम्मू-कश्मीर की लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में 68 लॉन्चपैड सक्रिय हैं और वहां 110-120 आतंकी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। यह जानकारी खुफिया एजेंसियों ने दैनिक भास्कर को एक्सक्लूसिव दी।
घुसपैठ रोकने की तैयारियां
सूत्रों के अनुसार अगले कुछ हफ्तों में घुसपैठ की कोशिशें बढ़ सकती हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने LoC के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और गश्त बढ़ा दी है।
- सभी सेक्टरों में सतर्क फोर्सेज तैनात
- काउंटर-इनफिल्ट्रेशन ग्रिड मजबूत किया गया
- बॉर्डर पर नाइट विजन कैमरे, ड्रोन, थर्मल सेंसर, ग्राउंड सेंसर लगाए गए
- अतिरिक्त जवानों की तैनाती और पेट्रोलिंग बढ़ाई गई
BSF का बयान और ऑपरेशन सिंदूर 2.0
30 नवंबर को जम्मू BSF कैंपस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जम्मू फ्रंटियर के IG शशांक आनंद ने बताया कि साल 2025 में BSF ने पाकिस्तान की 118 चौकियां तबाह की हैं। सरकार ने BSF को जीरो घुसपैठ का टारगेट दिया है।
BSF डीआईजी विक्रम कुंवर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई आतंकियों के लॉन्च पैड नष्ट किए गए, इसके बाद पाकिस्तान ने बॉर्डर से 72 से ज्यादा लॉन्च पैड शिफ्ट किए हैं। इनमें सियालकोट-जफ्फरवाल में 12 सक्रिय लॉन्च पैड और अन्य जगहों पर 60 सक्रिय लॉन्च पैड शामिल हैं। हालांकि, ये सभी सीमा से दूर हैं








