बाराबंकी में दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के शूटर माने जाने वाले शोएब किदवई उर्फ बॉबी (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे उस समय हुई जब वह कार से लखनऊ से बाराबंकी की ओर जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर असेनी मोड़ के पास हाईवे से करीब 100 मीटर आगे बढ़ते ही दो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी कार को घेर लिया। इससे पहले कि शोएब कुछ समझ पाता, हमलावरों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कार पर 15 से अधिक गोलियां चलाई गईं। हमले के बाद बदमाश अयोध्या की दिशा में फरार हो गए।

गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल शोएब को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर कार के शीशों और बॉडी पर गोलियों के कई निशान मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमला पूरी योजना के तहत किया गया।

पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि शोएब किदवई पर हत्या, रंगदारी और गैंगवार से जुड़े कई मुकदमे दर्ज थे। सूत्रों के अनुसार, मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गैंग के भीतर वर्चस्व को लेकर खींचतान और आपसी रंजिश चल रही थी। पुलिस इसी एंगल से भी जांच कर रही है।

Related Posts

प्रदर्शन के बाद सुजानपुर में खत्म हुआ बिजली संकट, 50 घरों में लौटी रोशनी

फतेहपुर: बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर गांव में कई दिनों से जारी बिजली संकट आखिरकार खत्म हो गया। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल और Gulabi Gang Loktantrik की सक्रियता के बाद ग्रामीणों…

Continue reading
मैनपुरी में ‘ऑपरेशन दहन’: 55 लाख के मादक पदार्थ नष्ट

मैनपुरी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *