छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर सुरक्षाबलों का एनकाउंटर, 7 नक्सली ढेर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 18 नवंबर की सुबह मरेडमिल्ली जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की। इस एनकाउंटर में 7 नक्सली मारे गए, जिनमें टेक शंकर और माड़वी हिड़मा की पत्नी राजे उर्फ रजक्का शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हिड़मा और उसकी टीम के घातक होने के इनपुट मिलने पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एनकाउंटर के बाद सभी शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

इससे पहले इसी इलाके में एक दिन पहले हिड़मा और उसकी पत्नी सहित 6 नक्सलियों को ढेर किया गया था। फिलहाल सुरक्षाबल आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मरेडमिल्ली के घने जंगलों में मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है।

वहीं, डोंगरगढ़ के बोरतलाव क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ में मध्यप्रदेश पुलिस का एक जवान शहीद हो गया। गोली लगने से घायल एएसआई आशीष शर्मा को डोंगरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की पुलिस टीम इलाके में जॉइंट ऑपरेशन चला रही है।

सुरक्षाबलों का कहना है कि माड़वी हिड़मा देश के सबसे खतरनाक नक्सल कमांडरों में शामिल था। इसके ढेर होने के बाद नक्सलियों पर बड़ी जीत मानी जा रही है।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *