89 लाख से तमसा को किया जाएगा निर्मल

अंबेडकरनगर। तमसा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए बड़ी पहल शुरू की गई है। तैयारी यह है कि नालों के माध्यम से तमसा नदी में गिरने वाला गंदा पानी अब फिल्टर होकर गिरेगा। अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने तमसा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए नगर के छह बड़े नालों पर बायोमीट्रिक फिल्टर लगाने की घोषणा की है। 15वें वित्त आयोग के तहत 89 लाख रुपये इस पर खर्च होंगे। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संभावना है कि नवंबर के अंत तक टेंडर आदि की प्रक्रिया के बाद दिसंबर के मध्य तक सभी चिह्नित छह बड़े नालों पर बायोमीट्रिक फिल्टर लगा दिए जाएंगे।

अकबरपुर नगर से होकर गुजरने वाली तमसा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए बीते दिनों नदी की सफाई भी वृहद पैमाने पर कराई गई थी। बीते दिनों सर्वे में पाया गया कि तमसा नदी के जल के प्रदूषित होने का मुख्य कारण विभिन्न मोहल्लों का गंदा पानी बड़े नालों से होते हुए नदी में गिरना है। इससे कई बार प्रदूषण के चलते बड़ी संख्या में अक्सर मछलियां मर जाया करती हैं।

नगर पालिका परिषद अकबरपुर के कर्मचारी अनूप कुमार ने कहा कि अकबरपुर नगर में विभिन्न मोहल्लों का गंदा पानी छह स्थानों पर बड़े नालों के माध्यम से नदी में गिरता है। जो बड़े नाले चिह्नित किए गए हैं, उनमें उद्यान विभाग के निकट, चूना भट्ठी, शिवालय घाट, तमसा पुल, गदायां, ओवरब्रिज के निकट का क्षेत्र शामिल है। इन नालों के मुहाने पर बायोमीट्रिक फिल्टर लगाया जाएगा। 89 लाख रुपये की लागत से लगने वाले फिल्टर से संबंधित नालों से साफ पानी नदी में गिरेगा। इससे तमसा नदी का प्रदूषण काफी हद तक कम होगा। अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने कहा कि तमसा नदी को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए ही यह जरूरी निर्णय लिया गया है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *